गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए स्कूलों में लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, शौचालय की भी व्यवस्था हो
जनपत की खबर Apr 01, 2023 at 05:58 PM , 283श्री ए0के0 शर्मा ने अपने प्रभार मंत्री वाले जनपद आगरा और सिद्धार्थनगर की शैक्षणिक व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा की और सिद्धार्थनगर में स्कूल चलो अभियान अभियान का शुभारंभ किया
बच्चों के स्कूल में नामांकन से लेकर बच्चों की पढ़ाई, बीच में स्कूल छोड़ने, स्कूलों के व्यवस्थापन, साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था पर अहम सुझाव एवं निर्देश दिए
गरीब बस्तियों व ऐसे परिवारों के बीच अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जाना होगा
आकांक्षी जिलों को विकसित बनाने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होगा
सामाजिक संगठनों के माध्यम से संभ्रांत व्यक्तियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों का सहयोग लेकर स्कूल की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है
परिषदीय विद्यालयों को अपने स्कूलों की साफ सफाई एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण को सुनिश्चित कराना होगा
लखनऊ:-01/04/2023
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज प्रदेश में स्कूल चलो अभियान-2023 तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने आज अपने 14, कालिदास आवास से अपने प्रभार मंत्री वाले जनपद आगरा और सिद्धार्थनगर की शैक्षणिक व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा की और सिद्धार्थनगर में अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों के स्कूल में नामांकन से लेकर बच्चों के पढ़ाई के बीच में ही स्कूल छोड़ने तथा स्कूल के व्यवस्थापन, साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था पर अहम सुझाव एवं निर्देश निर्देश दिए।
श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि नगरों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थापन की काफी चर्चा और प्रयास किए हैं, आज शिक्षा की व्यवस्था के संबंध में बात होगी। सबसे पहले परिषदीय विद्यालयों को अपने स्कूलों की साफ सफाई एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण को सुनिश्चित कराना होगा। शौचालयों की व्यवस्था, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब आदि भी उपलब्ध कराने के प्रयास करने होंगे, तभी हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात कर सकते हैं। परिषदीय विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को ठीक करना होगा। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चों की लिस्ट लेकर इन बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराना होगा और स्कूल छोड़कर जाने वाले बच्चों की भी उन्हें सुधरी जाए इसके प्रयास किए जाएं, कि उनका फिर से स्कूल में नामांकन कराया जा सके। उनके परिवार की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थितियों व परिस्थितियों का भी अध्ययन किया जाए और उनके माता-पिता को समझाया जाए जिससे कि इन बच्चों को पुनः स्कूलों तक लाया जा सके।
श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि यह एक बहुत ही कठिन कार्य है। भगीरथ प्रयास करना होगा। गरीब बस्तियों व ऐसे परिवारों के पास अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जाना होगा। इस कार्य में समाज को भी जोड़ना होगा। सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाज के संभ्रांत व्यक्तियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों का सहयोग लेकर स्कूल की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस कार्य को बेहतर ढंग से किया जा सकता है। बेहतर साफ़ सफाई से संचारी रोगों की रोकथाम की जा सकती है। इसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों के आसपास के नाले नालियों की साफ-सफाई जरूर कराई कराई जाए। आकांक्षी जिलों को विकसित बनाने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होगा। ऐसे जिले को अपनी शैक्षणिक व्यवस्था, वातावरण को ठीक करना होगा।
उन्होंने इस अवसर पर वर्चुअली जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों को धन्यवाद एवम् हार्दिक शुभकामनाएं दी।































Comments