राज्यपाल ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

जनपत की खबर , 348

 लखनऊः 29 मार्च, 2023

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने शक्ति की प्रतीक मां भगवती के अनुष्ठान पर्व नवरात्रि और भगवान राम के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 
राज्यपाल जी ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि शक्ति अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा देता है।
राज्यपाल जी ने कहा कि मां भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं। वहीं भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन सबको उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने के लिए एक नई प्रेरणा देता है। राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्रेम सद्भाव एवं लोक कल्याण के प्रतीक थे हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे उतारते हुए लोक कल्याण की भावना से कार्य करने चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top