कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा को 2.146 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जनपत की खबर , 267

लखनऊ - 28 मार्च, 2023

प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ की विभिन्न परियोजनाओं हेतु धनराशि रू0 2.146 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रमाणित बीजों के वितरण पर अनुदान योजना ( राज्य सेक्टर) के सब्सिडी के अन्तर्गत लम्बित दायित्वों के भुगतान हेतु धनराशि रू0 1.367 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कृषि विभाग की 'चावल तथा गेहूं के लिए फसल विकास कार्यक्रम' परियोजना हेतु सब्सिडी में स्वीकृत धनराशि रू0 80.00 लाख के स्थान पर रू0 37.99195 लाख एवं 'एकीकृत अनाज विकास कार्यक्रम (गेहूं) परियोजना के अर्न्तगत रू0 42.00805 लाख के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इसके साथ ही कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शुआट्स, प्रयागराज के अर्न्तगत छोटे एवं मध्यम कृषि यंत्रों पर अनुसंधान के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राविधानित धनराशि रू0 55.86 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। किसानों को प्रशिक्षण तथा रहमानखेड़ा राज्य कृषि प्रबंध संस्थान योजनान्तर्गत सामान्य (वेतन) में प्राविधानित धनराशि रू0 747.54 लाख के सापेक्ष हो रही बचत से रू0 50.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top