*लखनऊ विश्व का सबसे सुंदर शहर बनेगा: राजनाथ सिंह*
जनपत की खबर Mar 18, 2023 at 08:39 PM , 203लखनऊ।
रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं सांसद लखनऊ, राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने काल्विन तालुकदार कालेज में 1449.68 करोड़ लागत की विभिन्न 353 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने वहां उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा आज मुझे जो जानकारी दी गई है उसमें 352 परियोजना, जिनकी लागत 1449.68 करोड़ है उनका लोकार्पण हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी खूब प्रशंसा की है परंतु लखनऊ में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं मै इनका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। कितनी भी योजनाएं क्यों ना बनती हो यदि राज्य का मुख्यमंत्री अपनी रुचि नहीं दिखाएगा या जब तक उस ओर ध्यान नहीं देगा, तब तक इतनी परियोजनाओं का पूरा होना इतनी जल्दी संभव नहीं है और बहुत ही तत्परता के साथ मुख्यमंत्री जी ने अपने दायित्व को निभाया है।
अभी कुछ दिन पहले आप सब होली के रंग में रंगे थे आज का जो दृश्य अपनी आंखों के सामने देख रखा रहा हूं मैं कह सकता हूं कि आज लखनऊ विकास के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।
शायद आप लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी आज की तारीख और दिन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, उत्तर प्रदेश वासियों के लिए भी आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आज ही के दिन अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के 6 वर्ष का पूरा कर रहे हैं। और मैं कह सकता हूं आज तक इतने लंबे समय तक कोई मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं किया है डॉक्टर संपूर्णानंद जी अब तक के सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री थे। उनके रिकॉर्ड को किसी ने तोड़ा है तो योगी आदित्यनाथ जी ने तोड़ा है। योगी जी के जो 6 वर्षों का कार्यकाल रहा है विकास और सुशासन का कार्यकाल रहा है इसके लिए योगी जी को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना विकास की यदि कोई ऑक्सीजन होती है तो वह चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था ही होती है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी है किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
मेरे द्वारा किसी न्यूज़ पोर्टल पर पढ़ा गया था अब तक 63, मेरे अंदर उत्सुकता हुई अब तक 63 का मतलब क्या है जब न्यूज़ पोर्टल देखा पुलिस के साथ मुठभेड़ में 63 अपराधी मारे जा चुके हैं , और जिस रफ्तार से सफाई का काम हो रहा है मुझे लगता है जल्दी सेंचुरी पार हो जाएगी। भाई और अपराध के वातावरण से मुक्त हुआ प्रदेश जल्द ही 1 ट्रिलियन इकोनामी की अर्थव्यवस्था बनेगा।
राजनाथ ने कहा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 4500 घरों का लोकार्पण भी आज हो रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकानों का शिलान्यास, ग्रीन कॉरिडोर का शिलान्यास किया जा रहा है ।आगे जाकर यह ग्रीनकारी डोर शहीद पथ और किसान पथ से भी जोड़ दिया जाएगा। इस कॉरिडोर से लखनऊ की ग्रीन और क्लीन परियोजना साकार होते दिखाई दे रही है।
लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे 2019 में पूरा हो चुका है, लखनऊ से हरदोई चार लेन सड़क का काम तेजी से चल रहा है, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे, लखनऊ अयोध्या होते हुए गोरखपुर सिक्स लेन हाईवे का काम भी बहुत तेजी से चल रहा है। आउटर रिंग रोड किसान पथ 104 किलोमीटर का 80 फ़ीसदी का काम पूरा हो चुका है, अक्टूबर-नवंबर तक 100 फ़ीसदी काम पूरा हो जाएगा । आप लखनऊ के किसी भी मोहल्ले में इस किसान पथ के द्वारा प्रवेश कर सकेंगे।
लखनऊ में 9 फ्लाईओवर बन चुके हैं 3 फ्लाईओवर में निर्माण चल रहा है जल्दी इनका भी लोकार्पण किया जाएगा और 5 नए फ्लाईओवर स्वीकृत हो गए हैं। गोमती नगर रेल टर्मिनल का काम भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, इस बार के बजट में लखनऊ सिटी और चारबाग स्टेशन को अमृत भारत स्कीम के अंतर्गत चयनित किया गया है यह विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
एनसीआर के तर्ज पर लखनऊ के आसपास के क्षेत्र को एससीआर यानी स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा।
लखनऊ एयरपोर्ट का काम बहुत तेजी से चल रहा है जिससे लखनऊ एयरपोर्ट की हैंडलिंग कैपेसिटी जो 55 लाख यात्रियों से बढ़कर एक करोड़ हो जाएगी।
लखनऊ का इंफ्रास्ट्रक्चर आज इस स्तर का बन चुका है जहां बड़े-बड़े आयोजन ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट डिफेंस एक्सपो जैसे आयोजनों संभव हो सका है। इन कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा विदेशों से आए लोगों ने भी की है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए। जी-20 देशों की मीटिंग भी सफलतापूर्वक आयोजन उत्तर प्रदेश में हुआ है मुख्यमंत्री को इस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश नेशनल और इंटरनेशनल खेलों की मेजबानी का दावा भी पेश करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ और हरदोई के बीच 13 सौ एकड़ भूमि पर 10000 करोड़ रूपए की टैक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी। जिससे कपड़ा व्यापारियों वाह नौजवानों के लिए रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।
भारत सरकार द्वारा लखनऊ संसदीय क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व संरक्षण द्वारा विभिन्न स्मारकों में सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। लखनऊ विश्व का सबसे सुंदर शहर बनकर खड़ा होगा यही हमारी ख्वाहिश है।
इससे पूर्व कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी संबोधित किया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, डॉ महेंद्र सिंह, डॉक्टर नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, एमएलसी मोहसिन रजा, एवं अवनीश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।































Comments