केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जितिन प्रसाद से कु मुलाकात
जनपत की खबर Mar 15, 2023 at 09:35 PM , 228लखनऊ।
मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार श्री नितिन गडकरी जी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी ने मुलाकात की तथा उत्तर प्रदेश में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, बड़े शहरों में रिंग रोड के निर्माण, प्रदेश में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर आर.ओ. बी. निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के बाई पास बनने के उपरान्त छूटे शहरी/ आबादी भागों के सुधार एवं प्रदेश के मार्गों / सेतुओं के विकास हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया तथा निम्नवत कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
1. उत्तर प्रदेश में समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर आर. ओ. बी. बनाने हेतु उ. प्र. राज्य सेतु निगम को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए MOU के आधार पर ROB के कार्य कराये जाएंगे। इससे निगम को नयी तकनीक से कार्य कराने का अवसर प्राप्त होने के साथ साथ लगभग 5,000 करोड़ के कार्य आदेश प्राप्त होंगे जिससे प्रदेश में तकनीकी रोजगार के विपुल अवसर सृजित होंगे।
2. राष्ट्रीय राजमार्गों के बाईपास बनने के उपरान्त छूटे हुए शहरी/ आबादी भागों को One Time Maintenance Policy के अंतर्गत कंक्रीट रोड़ बनाते हुए सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य NHAI द्वारा कराया जाएगा। जिसके अंतर्गत मार्ग निर्माण के साथ- साथ यूटिलिटी डक्ट का कार्य भी किया जाएगा। इस सम्बन्ध में NHAI के उपस्थित अधिकारीयों से बैठक के दौरान उपलब्ध कराई कराई सूची के आधार पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
3. बैठक में इस बिंदु पर भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्गों को Green Highways के रूप में विकसित करने के दृष्टिगत बांस (bamboo) के क्रैश बैरियर लगाए जाएं जैसा कि अन्य प्रदेशों में किया जा रहा है, तथा कटे फटे पुराने रबर टायरों से प्राप्त क्रम्ब रबर का उपयोग बिटुमिन में इसको मिक्स कराते हुए किया जाएगा, जिससे बनने वाला मार्ग अधिक टिकाऊ एवं मजबूत बनेगा। 4. माननीय केंद्रीय मंत्री जी द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश के 28,500 की स्वीकृतियाँ की जाएंगी जो की गत वर्ष में मात्र 13,000 करोड़ था, यह देश में
NH (O) के अंतर्गत सर्वाधिक है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने आज अनुमोदन जारी कर दिया है।
5. माननीय केंद्रीय मंत्री जी द्वारा प्रदेश के अधिक यातायात वाले राज्य मार्गों को 4 लेन / 6 लेन चौड़ीकरण हेतु PPP model पर विकास करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं NHAI के मध्य MOU हस्ताक्षरित करने का सुझाव दिया गया।
6. प्रदेश के बड़े शहरों के रिंग रोड का निर्माण सहभागिता के आधार पर कराए जाने हेतु सहमति प्रदान की गई जिसके अंतर्गत भू स्वामी एवं मार्ग विकासकर्ता की भागीदारी भी स्थापित की जाएगी।
7. मेरठ एक्सप्रेसवे के निर्माण के समय निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त लो. नि. वि. के मार्गो के मरम्मत का कार्य संबंधित निर्माण एजेंसी से तत्काल किये जाने हेतु बैठक में उपस्थित NHAI अधिकारीयों को निर्देश दिये गये।
बैठक में भारत सरकार की ओर से श्री महावीर सिंह, सदस्य NHAI, श्री वी. के. राजावत मुख्य अभियंता मोर्थ (नार्थ- 2) एवं श्री कृष्ण वीर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक NHAI, जबकि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से श्री संदीप कुमार, प्रमुख अभियंता एवं विभाग अध्यक्ष, श्री अशोक कनौजिया, मुख्य अभियंता (रा. मा.), श्री ओ. पी. सोनकर, मुख्य अभियंता मेरठ श्री डी. के. गुप्ता, मुख्य परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम तथा डेलॉइट के प्रतिनिधि द्वारा बिन्दुओं पर निर्णय हेतु वांछित जानकारी उपलब्ध कराई गई।































Comments