अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर अखिलेश यादव ने दुख जताया
जनपत की खबर Apr 30, 2020 at 01:29 PM , 659राकेश पाण्डेय निश्छल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। यादव ने कहा कि ऋषि कपूर का निधन एक युग का अन्त है।
उन्होंने कहा कि उनकी गुलगुनाती यादें हमेशा यूं ही गूंजती रहेंगी। उन्हें सदाबहार अभिनेता के तौर पर याद किया जायेगा। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है… भावभीनी श्रद्धांजलि!































Comments