समस्त व्यक्तियों को लू से बचाव एवं उपचार
जनपत की खबर Mar 06, 2023 at 05:50 PM , 297लखनऊ । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ श्री हिमांशु कुमार गुप्ता जी ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के द्वारा 28 फरवरी 2023 को *हीट वेव (लू) से "लू से बचें और बचाएं" पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हीट वेव से बचाव हेतु उपायों पर चर्चा किया गया। उक्त के अनुपालन में लू से बचें और बचाएं कार्यशाला में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी गयी जागरूकता पोस्टर एवं लघु वीडियो डाकूमेंट्री जिसका लिंक निम्न है- *https://youtu.be/AQs0lvQZxxA* आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए माह मई एवं जून 2023 में भीषण गर्मी एवं लू चलने के कारण जनहानि एवं पशुहानि होने की प्रबल सम्भावना है। इसके लिये आवश्यक है कि जनपद के समस्त व्यक्तियों को लू से बचाव एवं उपचार के सम्बन्ध में उपरोक्त लिंक पर उपलब्ध लघु वीडियो के माध्यम से पूर्व से ही जागरूक कर दिया जाये, जिस हेतु आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप अपने-अपने विभागों के द्वारा "लू से बचें और बचाएं विषय पर जनमानस में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करने का कष्ट करें।































Comments