निःशुल्क वार्षिक प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थीगण इस कार्यालय से सम्पर्क करें

जनपत की खबर , 243

लखनऊ । सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग लखनऊ के अन्तर्गत अनुसूचित जाति / जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 01 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ होने वाले निःशुल्क वार्षिक प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थीगण इस कार्यालय के कमरा नम्बरः 08 में अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक: 10 मार्च से 25 मार्च 2023 के बीच (अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालय अवधि में) जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टर पास (हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ) तथा आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। केन्द्र में अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निम्नांकित विषयों में यथा- सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी सामान्य गणित सामान्य अंग्रेजी, कम्प्यूटर, टंकण एवं आशुलिपि आदि विषयों में तैयारी करायी जाती है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे से तथा अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक: 28 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे से होगा। अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यताओं, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति तथा अपनी एक फोटो आवेदन पत्र के साथ अवश्य संलग्न करें इस हेतु अभ्यर्थी को कोई मार्ग व्यय आदि देय न होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top