लोक बन्धु में अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का शुभारम्भ
जनपत की खबर Mar 04, 2023 at 06:20 PM , 263लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ0प्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ महिला कल्याण विभाग के साथ संयुक्त रूप से वन स्टाप सेन्टर लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय आशियाना परिसर लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह 04 मार्च 2023 से 11 मार्च 2023 तक का शुभारम्भ करते हुये विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 10ः00 बजे से किया गया।*
*आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री अरूण कुमार मिश्रा, सुश्री यशी पाण्डेय असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एवं सुश्री अर्चना उपाध्याय मध्यस्थ अधिवक्ता उपस्थित थी। वन स्टाप सेन्टर की प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह एवं श्रीमती सोनल श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वर्तिका शुक्ला महिला कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। वक्ताओं में सर्वप्रथम सुश्री अर्चना उपाध्याय द्वारा महिलाओं के हित एवं संरक्षण हेतु कानूनो की जानकारी जैसे दहेज प्रतिषेध कानून, बच्चों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, गिरफ्तारी से पूर्व एवं गिरफ्तारी के समय एवं उसके बाद महिलाओं के अधिकार आदि के संबंध में विशेष जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी। उसके उपरान्त सुश्री यशी पाण्डेय द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन शोषण (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 पर विस्तार से प्रकाश डाला गया एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 द्वारा महिलाओं एवं पुरूषों की विवाह की निर्धारित आयु एवं उसके उल्लंघन पर कारावास एवं जुर्माने आदि पर भी प्रकाश डाला गया। श्रीमती अर्चना सिंह प्रभारी वन स्टाप सेन्टर एवं श्रीमती सोनल श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित महिलाओं को उनके हित की केन्द्रीय एवं उत्तर प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। श्री अरूण कुमार मिश्रा चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा महिलाओं के संविधान में उल्लिखित अधिकारो के संबंध में अवगत कराया गया।*
*भरण पोषण, विवाह विच्छेद, घरेलू हिंसा आदि के नियमों के बारे में विस्तृत रूप से सम्बोधित किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण में निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता के संबंध में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया। अन्त में श्रीमती वर्तिका शुक्ला द्वारा समस्त उपस्थित जन का धन्यावाद ज्ञापित किया गया।*































Comments