कश्मीर में लाल चौक पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान
हेडलाइंस Jan 29, 2023 at 04:04 PM , 410लखनऊ ।
-कश्मीर में लाल चौक पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा फहराने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान
-आज कांग्रेस भी भाजपा पर कर रही होगी गर्व
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर में स्थापित हुआ कानून का राज
-अपने शासनकाल में राहुल गांधी को कभी नहीं मिला लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मौका
-भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाकर कश्मीर के लोगों को दिलाए मौलिक अधिकार
-दस वर्ष तक यूपी में कांग्रेस के शासन के दौरान विकास थमा रहा
-भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से आज लोगों को मिल रहा लाभ
*भाजपा को धन्यवाद कहें राहुल गांधी: ब्रजेश पाठक*
कश्मीर में लाल चौक पर राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मामले में डिप्टी सीएम का बयान
कहा, आज कश्मीर में कानून का राज, लोगों को प्राप्त हुए उनके मौलिक अधिकार
लखनऊ। 29 जनवरी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीर में राहुल गांधी द्वारा लाल चौक पर तिरंगा फहराने के मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है कि आज कांग्रेस को भी भाजपा पर गर्व हो रहा होगा। अपने शासनकाल के दौरान राहुल गांधी को लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कभी भी सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज जम्मू-कश्मीर में कानून का राज है। धारा 370 हटाने के निर्णय से जम्मू-कश्मीर के लोगों को मौलिक अधिकार प्राप्त हुए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने शासनकाल के दौरान राहुल गांधी को कभी भी लाल चौक पर तिरंगा फहराने का मौका नहीं मिला। उन्हें भाजपा सरकार को धन्यवाद कहना चाहिए। दस वर्ष तक यूपी में कांग्रेस का शासन रहा, तो विकास का पहिया थमा रहा। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से आज आमजन को लाभ मिल रहा है।






























Comments