फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

हेडलाइंस , 734

राकेश पाण्डेय निश्छल
मुम्बई। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता 67 वर्षीय ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं। 67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार सुबह सेहत में दिक्कत के बाद मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि उनके भाई व अभिनेता रणधीर कपूर ने भी की थी। साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

Related Articles

Comments

Back to Top