ग्लोबल इंवस्टर्स समिट के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उद्योगपतियों के साथ आयोजित बैठक में भाग लिया।

जनपत की खबर , 305

शलखनऊ।
उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवस्टर्स समिट के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को हैदराबाद में विभिन्न सेक्टरों के उद्योगपतियों के साथ आयोजित बैठक सत्र के दौरान हाइब्रिड एन्यूइटी मॉडल (एच.ए.एम) के तहत डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा शहरों के विकास, मेडिकल उपकरणों एवं ई.वी. मोबिलिटी निर्माण के लिए 15,000 करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए। इस दौरान आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु, प्रमुख सचिवगण सुभाष चंद्र शर्मा, आलोक कुमार, इंवेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश, बल्क ड्रग मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव एम० विजय किरन, रक्षित ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमेन ए०पी० रामेश्वरा राव, कोवालेंट लैब्रोटरीज के निदेशक विजय किरन, ए०आई०जी० हॉस्पिटल के सी०एफ०ओ० मुकेश कुमार सिंह, मीनाक्षी फार्मा से डॉ० पी०वी० अप्पाजी एवं अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top