बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं” योजनान्तर्गत बेटियाँ बने कौशल की थीम पर जनपद लखनऊ में बृहद कार्यक्रम आयोजित होगें

जनपत की खबर , 239

लखनऊ। जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्यपाल गंगवार के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ श्रीमती रिया केजरीवाल के नेतृत्व में ”बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं” योजनान्तर्गत बेटियाँ बने कौशल की थीम पर जनपद लखनऊ में कोविड-19 से प्रभावित निराश्रित महिलाओं, हिंसा से पीड़ित महिलाओं तथा निराश्रित एवं परित्यक्ता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु मेगा स्वावलम्बन कैम्प में स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु प्रशिक्षण के उद्देश्य से वृहद् कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लक्षित वर्ग को रोजगार प्रशिक्षण, सेवायोजन व लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।
 
जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ श्री विकास सिंह ने यह जानकारी आज यहां दी। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 2023 के उपलक्ष्य में उ0प्र0 के प्रत्येक आच्छादित जनपद में 18 जनवरी 2023 से 24 जनवरी 2023 तक आयोजित किये जाने वाले विभिन्न गतिविधिषें का कैलेण्डर संलग्न करते हुए गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिये गये है। मेगा स्वावलम्बन कैम्प के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को क्षमता संवर्द्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा, ताकि भविष्य में वह अपने जीविकोपार्जन करने में सक्षम व आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। ‘‘बेटियां बने कौशल’’ की थीम को साकार रूप प्रदान करने हेतु जनपद लखनऊ की नवीन व अनूठी पहल होगी। इसी के साथ ही निराश्रित/परित्यक्त/अनाथ बालिकाओं/दिव्यांग महिलाओं/हिंसाग्रसित/कोविड में निराश्रित हुई महिलाओं को उनकी पात्रता एवं शैक्षिक अर्हता के अनुरूप विभिन्न औद्योगिक उपक्रमों यथा-टी0सी0एस0, टाटा मोटर्स, एच0सी0एल0 फाउन्डेशन, ज्ञान डेयरी, जे0जे0 बेकर्स, मिस्टर ब्राउन इत्यादि एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, कल्याणकारी विभाग व विभिन्न स्टेक होल्डर्स के सहयोग से नियोजित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी, ताकि महिलाएं समाज की मुख्य धारा से जुड़कर कुशल भारत, कौशल भारत व समृद्ध भारत में अपना योगदान प्रदान कर सकें।   

मेगा कैम्प में विभिन्न कल्याणकारी विभागों यथा समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन, ग्रामीण विकास, डूडा, खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यान विभाग, चिकित्सा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। 
कार्यक्रम के वृहद् प्रचार-प्रसार हेतु आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

Related Articles

Comments

Back to Top