ब्लॉक स्तरीय "हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव" कार्यक्रम में बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

जनपत की खबर , 496

लखनऊ।  बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव वार्ड संशाधन हज़रतगंज में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नगर क्षेत्र जोन एक के प्राथमिक विद्यालयों व बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस औसर पर हिन्द नगर वार्ड की पार्षद नेंहा सौरभ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर नें कार्यक्रम की सोभा बढ़ाई । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की पार्षद नेंहा सौरभ सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिक्षिका अर्चना मिश्रा नें उपस्थित मुख्य अतिथि पार्षद नेंहा सौरभ सिंह को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। शिक्षिका सुमन पाण्डेय ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रथमिक विद्यालय बल्दी खेड़ा के बच्चों ने स्वागत गीत. व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कार्यक्रमों में प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा एक के बच्चों तथा आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा नाटिका, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभागार में उपस्थित सभी लोग नन्हे मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर अचम्भित हो गए।
खण्ड शिक्षा अधिकारी नन्द कुमार महोदय द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा गया की इन बच्चों तथा इनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि ये कान्वेंट स्कूलों से किसी भी प्रकार कम है। सभी शिक्षकों तथा आंगनबाड़ियों द्वारा की जा रही मेहनत साफ दिखाई दे रही है तथा वह दिन दूर नहीं जबकि हर व्यक्ति अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में ही भेजना चाहेगा। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति 2020 में लागू हुई पूर्व प्राथमिक शिक्षा नीति सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है। सीडीपीओ के स्थान पर उपस्थित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर महोदया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए यह विश्वास दिलाया गया की सभी आंगनवाड़ी‌ प्राथमिक शिक्षकों के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलेंगी तथा बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी। वहीं शिक्षक संकुल राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा तीन से छह वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की है उतनी हम शिक्षकों की भी है। पार्षद नेहा सौरभ सिंह  ने कहा ये सरकार की एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र के इन विद्यालयों को मेरे द्वारा सहयोग और सहायता पूर्व की तरह प्रदान की जाती रहेगी। अन्त में सभी सपथ दिलाकर.. शिक्षकों द्वारा तैयार किए गये टीएलएम को दिखाया गया। शिक्षकों द्वारा तैयार टीएलएम को देखकर सभी अतिथियों नें सभी शिक्षकों की खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षक वसीम रजी , राकेश कुमार पाण्डेय, अनुपम, पारूल श्रीवास्तव तथा संदीप सिंह, अर्चना मिश्रा, सुमन पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संकुल राकेश पाण्डेय व शिक्षक संकुल सुमन पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसआरजी, सुमन पाण्डेय, संदीप सिंह, आरती सिंह, अर्चना मिश्रा, अभिषेक बाजपेई, राकेश पाण्डेय, वसीम रजी पूजा अरोड़ा, अंशूमाला श्रीवास्तव नगर क्षेत्र जोन तीन के शिक्षक, वार्ड संसाधन केन्द्र से विनोद शर्मा, वन्दना, रूबल मिश्रा, कमलेश, इंदू प्रकाश, उत्तकर्ष पाण्डेय, समेत सभी नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top