नागरिक सुविधा दिवस में कुल 114 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमे से 5 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण
अन्य खबरे Dec 27, 2022 at 05:34 PM , 438*उच्चकोटि की संवेदनशीलता के साथ शहरी क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूति समस्या के सफल समाधान के दृष्टिगत लखनऊ विकास प्राधिकरण में नागरिक सुविधा दिवस का किया गया आयोजन*
*नागरिक सुविधा दिवस के दृष्टिगत मण्डलायुक्त डॉ रौशन जैकब व ज़िलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार पहुँचे विकास प्राधिकरण, लिया शिकायतकर्ताओ की समस्याओं का संज्ञान*
*उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण , अपर नगर आयुक्त श्री अभय पांडेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित*
*ज़िला प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, यातायात, लेसा, प्रदूषण तथा आवास विकास के अधिकारी अपनी उपस्थिति में सुनिश्चित कराएंगे समस्याओ का त्वरित निस्तारण*
लखनऊ । उच्चकोटि की संवेदनशीलता के साथ शहरी क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूति समस्याओं यथा बिजली, पानी, सड़क, भवन निर्माण, जल निकासी, यातायात, परिवहन एवं प्रदूषण व ऐसी समस्याए जिनके निस्तारण कई विभागों सम्बंधित है के सफल समाधान के दृष्टिगत लखनऊ विकास प्राधिकरण में मण्डलायुक्त डॉ रौशन जैकब की अध्यक्षता में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया गया। नागरिक सुविधा दिवस में ज़िलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित नगर निगम, जल निगम नगरीय, लेसा, जलकल विभाग, प्रदूषण, लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, यातायात विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।
मण्डलायुक्त द्वारा बताया गया कि लखनऊ महानगर के रहने वाले सामान्य जनों को दिन-प्रतिदिन जीवन से जुड़ी समस्याओं यथा बिजली, पानी, सड़क, भवन निर्माण, जल निकासी, यातायात, परिवहन एवं प्रदूषण आदि का सामना करना पड़ता है। सरकार द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु संवेदनशीलता पूर्वक अनेक प्रबन्ध किये गये हैं और इन समस्याओं से संबंधित विभाग- समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत भी रहते हैं, किन्तु नगरीय क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई कार्य इस प्रकार के होते हैं कि उसमें एक से अधिक कार्यदायी संस्थाओं की सहभागिता होती है, जिसकी जानकारी जन सामान्य को नही हो पाती है। एक से अधिक संस्थाओं के द्वारा कार्य किये जाने की स्थिति में कार्य के प्रति जबावदेही भी स्पष्ट रूप से तय करने में समस्या होती है, ऐसी स्थिति में नगरीय क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण बगैर अन्तर विभागीय समन्वय के किया जाना सम्भव नही हो पाता है। जिसके लिए हर माह के अंतिम मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण में नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विशेषकर एक से अधिक कार्यदायी संस्थाओं/विभागों की सहभागिता वाले प्रकरणों को सँयुक्त टीम बना कर निस्तारण कराया जाएगा।
मंडलायुक्त को नागरिक सुविधा दिवस आयोजन के दौरान शिकायत मिली कि आश्रय हीन भूखंड की रजिस्ट्री कराने में लापरवाही संबंधित अधिकारी द्वारा बरती जा रही है उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारी zone-1 राजेश श्रीवास्तव सहायक अभियंता को चार्ज शीट व हरिनाम कनिष्ठ सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फाइल की पटल वाइज ट्रैकिंग होनी चाहिए किस पटल पर किस कारण से फाइल के कार्य पेंडिंग हैं। उन्होंने पिछले नागरिक सुविधा दिवस में आए शिकायतों के निस्तारण/अनिस्तारित प्रकरण का फीडबैक संबंधित अधिकारी से लिया गया।
ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन प्रभावी ढंग एवं उच्चकोटि की संवेदनशीलता के साथ शहरी क्षेत्र के नागरिकों की मूलभूति समस्या के सफल समाधान के दृष्टिगत किया जाये। उन्होंने कहा कि जन मानस को दिन-प्रतिदिन के जीवन यापन से जुड़ी हुई छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण हेतु कई-कई विभागों में चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे सरकार के प्रति सामान्य जन में एक नकारात्मक भाव उत्पन्न होता है। नागरिक सुविधा दिवस के माध्यम से हमारा प्रयास है कि लोगो को अपनी समस्याओं के लिए बार बार चक्कर न काटने पड़े और एक बार मे ही उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
मण्डलायुक्त द्वारा बताया गया कि नागरिक सुविधा दिवस में प्राप्त शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज करते हुए उसका विवरण रखा जाएगा एवं हुए समाधान का अंकन भी किया जाएगा। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत आवश्यकतानुसार अन्तर विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए किया जाये। अगले समाधान दिवस पर सर्वप्रथम पूर्व सुविधा दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की सघन समीक्षा की जायेगी।
मण्डलायुक्त द्वारा बताया गया कि आज के नागरिक सुविधा दिवस में कुल 114 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 5 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर करते हुए अवशेष प्रकरणों को सम्बंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्नवत है :-
1) लखनऊ विकास प्राधिकरण-79
2) नगर निगम-25
3)स्मारक समित-01
4) आवास विकास परिषद-02
5) लोक निर्माण विभाग-01
6) जिलाधिकारी कार्यालय-02
7) लेसा-01
8) पुलिस-02
9) प्रदूषण-01
10)जिलाआबकारी-02
कुल योग- 114



























Comments