*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस* *आगामी 12 माह के लिए रोस्टर जारी*
अन्य खबरे Dec 27, 2022 at 05:37 PM , 301लखनऊ । जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है। तहसील समाधान दिवस रूप में जन शिकायतों केे समाधान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। जनपद की सभी तहसीलों में प्रातः 10ः00 बजे से समाधान दिवस का आयोजन किया जाना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 11 सितम्बर 2020 द्वारा कोविड महामारी के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 2023 में भी सुरक्षा की दृष्टिगत कोविड नियमों का पालन करते हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। शासनादेशानुसार निर्धारित समाधान दिवस की तिथि को सार्वजनिक अवकाश होने पर उक्त तिथि का समाधान दिवस अगले कार्य दिवस पर आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी तथा अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित अनिवार्य है। यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो तो वह जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को समाधान दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी, जिसमे समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों/नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार माह जनवरी 2023 के प्रथम शनिवार 07 जनवरी 2023 को तहसील सदर में, माह जनवरी के तृतीय शनिवार 21 जनवरी शनिवार 2023 को तहसील बी0के0टी0 में, इसी प्रकार निर्धारित रोस्टर के अनुसार माह फरवरी 2023 के प्रथम शनिवार 04 फरवरी 2023 को तहसील सरोजनीनगर में, फरवरी माह के तृतीय शनिवार 18 फरवरी 2023 को तहसील मलिहाबाद में, माह मार्च 2023 के प्रथम शनिवार 04 मार्च 2023 को तहसील
मोहनलालगंज में, मार्च माह के तृतीय शनिवार 18 मार्च 2023 को तहसील सदर में समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। उन्हांेने बताया कि इसी प्रकार निर्धारित रोस्टर के अनुसार माह अप्रैल 2023 के प्रथम शनिवार 01 अप्रैल 2023 को तहसील बी0के0टी0 में, अप्रैल माह के तृतीय शनिवार 15 अप्रैल 2023 को तहसील सरोजनीनगर में ,माह मई 2023 के प्रथम शनिवार 06 मई 2023 को तहसील मलिहाबाद में, मई माह के तृतीय शनिवार 20 मई 2023 को तहसील मोहनलालगंज में, माह जून 2023 के प्रथम शनिवार 03 जून 2023 को तहसील सदर में, जून माह के तृतीय शनिवार 17 जून 2023 को तहसील बी0के0टी0 में जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी। उन्हांेने बताया कि इसी प्रकार निर्धारित रोस्टर के अनुसार माह जुलाई 2023 के प्रथम शनिवार 01 जुलाई 2023 को तहसील सरोजनीनगर में, जुलाई माह के तृतीय शनिवार 15 जुलाई 2023 को तहसील मलिहाबाद में, माह अगस्त 2023 के प्रथम शनिवार 05 अगस्त 2023 को तहसील मोहनलालगंज में, अगस्त माह के तृतीय शनिवार 19 अगस्त 2023 को तहसील सदर में, माह सितम्बर 2023 के प्रथम शनिवार 02 सितम्बर 2023 को तहसील बी0के0टी0 में, सितम्बर माह के तृतीय शनिवार 16 सितम्बर 2023 को तहसील सरोजनीनगर में जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस की अध्यक्षता की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार निर्धारित रोस्टर के अनुसार माह अक्टूबर 2023 के प्रथम शनिवार 07 अक्टूबर 2023 को तहसील मलिहाबाद में, अक्टूबर माह के तृतीय शनिवार 21 अक्टूबर 2023 को तहसील मोहनलालगंज में, माह नवम्बर 2023 के प्रथम शनिवार 04 नवम्बर 2023 को तहसील सदर में ,नवम्बर माह के तृतीय शनिवार 18 नवम्बर 2023 को तहसील बी0के0टी0 में, माह दिसम्बर 2023 के प्रथम शनिवार 02 दिसम्बर 2023 को तहसील में, सरोजनीनगर दिसम्बर माह के तृतीय शनिवार 16 दिसम्बर 2023 को तहसील मलिहाबाद में जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस की अध्यक्षता की जायेगी।



























Comments