*यूपी में व्यापार की अनंत संभावनाएं, आइए मिलकर काम करें: ब्रजेश पाठक*

जनपत की खबर , 255

चित्रकूट प्रकरण में डिप्टी सीएम ने की कार्रवाई, दो फार्मासिस्ट भी निलंबित, चिकित्सक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू 

लखनऊ। चित्रकूट के जिला  चिकित्सालय में गलत इंजेक्शन लगाने से एक बच्चे की मृत्यु के प्रकरण को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बेहद गंभीरता से लिया है। एक नर्स और वार्ड बॉय को बर्खास्त कर दिया गया। चिकित्सक सहित अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। 
चित्रकूट के जिला अस्पताल से जुड़े इस मामले को लेकर प्रारंभिक जांच के बाद दोषी दो फार्मासिस्टों को डिप्टी सीएम के आदेश पर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, इस मामले में एक नर्स व एक वार्ड बॉय को बर्खास्त भी कर दिया गया है। 
इस पूरे मामले में एक चिकित्सक की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। फिलहाल चिकित्सक के खिलाफ  अनुशासनिक कार्यवाही प्रारंभ कराते हुए विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top