योगी ने दिये साधुओं के हत्यारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

हेडलाइंस , 669

लखनऊ। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में दो साधुओं की हत्या को गंभीरता से लेते हत्यारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। योगी ने बुलंदशहर जिले के पगौना गांव में मंदिर परिसर में हुई दो साधुओं की हत्या की घटना काे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुुंच कर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या देने तथा दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में मंदिर में सो रहे दो साधुओं की कल रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top