सब्जी लेने जा रहे मजदूरों के डाले पर बोलेरो ने मारी टक्कर कई घायल एक की मौत
जनपत की खबर Dec 09, 2022 at 04:05 PM , 386लखनऊ। आज सुबह चार बजे ग्राम-टिकैट मेम. परगना तहसील मलिहाबाद थाना काकोरी क्षेत्र में ग्रामवासी दुबग्गा मंडी सब्जी ले जाने के लिए डाला पर लाद रहे थे तभी मलिहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो UP84N7365 ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में नौ से दस लोग चपेट में आ गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान लालता प्रसाद की की मृत्यु हो गई। तथा हरिशंकर पुत्र हीरावाल, विपिन कुमार पुत्र नन्दलाल, के दोनों के पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गये हैं। वहीं कुंजीलाल पुत्र बंशीलाल के सिर में गंभीर चोटे आई हैं उनका इलाज अभी जारी है। इस घटना से श्याम कुमार, रमेश सिंह यादव, महेन्द्र प्रताप, राज किशोर, सुनील समेत सभी ग्रामवासी आक्रोशित हैं सभी ने गाड़ी चालक को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ितो के परिजनों को उचित मुवाबजा देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी चालक बुरी तरह नषे में धुत था पुलिस गाड़ी चालक को पकड़कर पुछताछ में जूटी है।































Comments