05 दिसंबर से दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन
जनपत की खबर Dec 03, 2022 at 05:50 PM , 225लखनऊ।
कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ
आगामी 05 व 06 दिसंबर को दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन आशा ज्योति व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र विद्यालय, इंदिरा नगर लखनऊ में किया जा रहा है। 5 दिसंबर को प्रदर्शनी का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान जी करेंगे ।
इस प्रदर्शनी में अलग अलग राज्यों के कलाकारों के साथ विद्यालय के मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की चित्रकला, हथकरघा उत्पाद, रेजिन कलाकृतियां व मोमबत्तियां प्रदर्शित की जाएंगी जिनका उद्देश्य कलाकृतियों की बिक्री से होनी वाली आय से इन विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है।































Comments