*राज्य स्तरीय संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान लखनऊ विश्वविद्यालय के राधाकमल मुखर्जी सभागार में होगा शुभारम्भ*

अन्य खबरे , 380

 

*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के पुणे स्थित बालेवाड़ी स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का किया जायेगा शुभारम्भ*

*जनजागरूकता हेतु प्रातः 07ः00 बजे के0डी0 सिंह, बाबू स्टेडियम से अटल चौक हजरतगंज तक वॉकाथन का आयोजन*

लखनऊः  08 नवम्बर,  2022

उत्तर प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शुक्ल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2023 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
आयोग के निर्देश के क्रम में व्यापक जनजागरूता हेतु 09 नवम्बर, 2022 को प्रातः 07ः00 बजे के0डी0 सिंह, बाबू स्टेडियम से अटल चौक हजरतगंज तक वॉकाथन आयोजित की गई है।
इसके बाद पूर्वाह्न 11ः00 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के राधाकमल मुखर्जी सभागार में राज्य स्तरीय संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला द्वारा किया जायेगा।

श्री मनीष शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 09 नवम्बर, 2022 को ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र राज्य के जनपद पुणे में स्थित बालेवाड़ी स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारम्भ किया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top