प्रदेश के जेलों में कैदियों को सुधारने का मिलेगा मौका- राही

अन्य खबरे , 342

अयोध्या। प्रदेश के जेलों में रहने वाले कैदियों को गायत्री मंत्र व हनुमान चालीसा का पाठ कराए जाने के साथ अब बंद जेलों में खुले आसमान के नीचे रहने की भी व्यवस्था तैयार की जा रही है। दरअसल प्रदेश के कारागार मंत्री राज्य सुरेश राही आज अयोध्या पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने राम जन्मभूमि पर दर्शन पूजन किया है कारागार मंत्री रामलला से निकलकर हनुमानगढ़ी गए हनुमानगढ़ी पर विराजमान भगवान की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया अयोध्या पहुंचे इस दौरान दावा किया कि जब कैदी जेलों से निकलकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें उनके जीवन स्तर में सुधार हो कैदियों के विकास के विषयों को लेकर हम कार्य कर रहे हैं। राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने कहा कि कैदियों की सुविधा के लिए खुली जेलों की व्यवस्था की जा रही है जेलों के स्तर को सुधारा गया है व्यवस्थाएं पहले से अच्छी की गई हैं वही जेलों में हो रही मौतों पर कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं है कि जेलों में मौतों की संख्या बढ़ रही है मुख्तार अंसारी के द्वारा लगातार जेल बदले जाने पर कहा कि मुख्तार अंसारी कैदी हैं और उन्हें कैदी के ही जैसी सुविधा दी जा रही है।वही कारागार मंत्री ने कहा कि जैसे ही प्रदेश में सरकार बनी वैसे ही हमने जेलों में गायत्री मंत्र की शुरुआत किया ताकि जेल में निरूद्ध कैदियों का मन शांत हो और अच्छे कार्यों में लगे कारागार मंत्री ने कहा कि दिन-प्रतिदिन हम कैदियों की सुविधाओं को बढ़ावा दे रहे हैं जल्द ही खुली जेल कैदियों के लिए व्यवस्था की जा रही है इसके अलावा कैदियों की हर संभव मदद की जा रही है कैदियों के रहने काम करने ताकि जेल से बाहर निकलने पर उनका जीवन अच्छे से चल सके इस तरफ सरकार काम कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top