लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी
जनपत की खबर Nov 04, 2022 at 08:43 PM , 476लखनऊ।
*केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ द्वारा आविर्भाव- द लखनऊ आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2022 में शुरु की गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी*
*चित्र प्रदर्शनी में भारत सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 8 वर्षों के साथ-साथ भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है*
*4 नवंबर से 6 नवम्बर तक दोपहर 12 से सायं 9 बजे तक आमजन के लिए निःशुल्क लगी रहेगी प्रदर्शनी*
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ की ओर से आविर्भाव- द लखनऊ आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2022, जिसका आयोजन भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में किया जा रहा है, में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी पर पर तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस चित्र प्रदर्शनी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित जानकारी को चित्र के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधने में उनके योगदान और प्रयास को दर्शाया गया है। चित्र प्रदर्शनी देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ आ रही है। चित्र प्रदर्शनी देखने वालों में विद्यार्थी, आर्किटेक्चर फील्ड के विशेषज्ञ और प्रोफेशनल, वरिष्ठजन एवं महिलाएं प्रमुख हैं। साथ ही साथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए इस फेस्टिवल में आये कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य आमजन बड़ी संख्या में आ रहे है। प्रदर्शनी देखने के पश्चात वह सभी केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के इस तरह के आयोजन की सराहना कर रहे है। इस चित्र प्रदर्शनी में भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 8 वर्षों के साथ-साथ भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है।
यह चित्र प्रदर्शनी दिनाँक- 4 नवंबर से 6 नवंबर 2022 तक आम जन के लिए दोपहर 12 बजे से सायं 9 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी। इस चित्र प्रदर्शनी में प्रतिदिन केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो रहा है।































Comments