हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी का दो दिवसीय 50 साला जश्न पांच से उपमुख्यमंत्री के संग होंगी बालीवुड, साहित्य, संगीत और रंगमंच की हस्तियां
जनपत की खबर Nov 04, 2022 at 08:25 PM , 685लखनऊ।
हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड समिति का दो दिवसीय स्वर्णजयंती समारोह के पहले दिन पांच नवम्बर को शाम साढ़े पांच बजे होटल क्लार्क अवध में अतहर नबी के उपन्यास ‘घरौंदा’ का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गीतकार समीर, अभिनेता रजा मुराद और प्रो.शारिब रुदौलवी जैसे अदीबों की मौजूदगी में करेंगे। समारोह की जानकारी देते हुए कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर शायर मंजर भोपाली और सूफी गायिका पूजा गायतोंडे का सूफी और गजल गायन कार्यक्रम होगा। अगले दिन छह नवम्बर को शाम साढ़े पांच बजे कला मण्डपम प्रेक्षागृह के मंच पर नौशाद डेवलपमेण्ट सोसायटी की ओर से दिल्ली के कलाकार काजल सूरी के लेखन और निर्देशन मे कश्मीर की आमजन से जुड़ी शायरा के जीवन और कृतित्व पर आधारित प्रसिद्ध नाटक ‘हब्बा खातून’ का मंचन साहित्य, संगीत, फिल्म और रंगमंच की हस्तियों के बीच किया जायेगा। यह समारोह प्रदेश की गंगा-जमुनी संस्कृति, हिन्दी-उर्दू के भाषायी गौरव, दोनों भाषाओं के शीर्षस्थ और प्रमुख साहित्यकारों के संग ही युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित और सम्मानित करेगा।































Comments