मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में मूलभूत चीजो के दृष्टिगत अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक किया।
जनपत की खबर Nov 04, 2022 at 05:25 PM , 456*लखनऊ , मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में मूलभूत चीजो के दृष्टिगत अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक किया। बैठक के उपरान्त भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बने महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया।*
*बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में अभिभावक के बैठने की व्यवस्था (प्रतीक्षारत ग्रह), शुद्ध पीने का पानी, विकलांग शौचालय पर रेम्प, कैंटीन की व्यवस्था परिसर में कराया जाना सुनिशित किया जाये। परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।*
*मंडलायुक्त ने बैठक में संबंधित को निर्देश दिए कि फागिग, एंटीलार्वा का छिड़काव करवा लिया जाए।परिसर में लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था करा लिया जाए और बिल्डिंग की डेंटिंग,पेंटिग भी करा लिया जाये।*
*उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में बने महिला छात्रावास का निरीक्षण किया और निम्नवत दिशा निर्देश संबंधित को दिये। छात्रावास में लगे हुए आर0ओ0 का मरम्मत कर लिया जाये, पानी के टंकी की साफ-सफाई , छात्रावास में बने शौचालय की मरम्मत कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मेस कमेटी बनाने के निर्देश दिए और रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाया जाये।*































Comments