स्लग- माधव ग्रींस पर नवरात्रि पर हुआ “डांडिया का भव्य कार्यक्रम”

जनपत की खबर , 567

लखनऊ  :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित वार्ड नंबर 15 के माधव ग्रींस मे "माधव ग्रींस रेसिडेंस वेल्फेयर सोसायटी"  द्वारा नवरात्रि वीक मनाया गया. इस दौरान नवरात्रि के अवसर पर  सभी सोसाइटीवासियों ने मिलकर माता के जयकारें लगायें और माता की चौकी   पर  डांडिया का भव्य  कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. वहीँ इस संगीत से सजे कार्यक्रम की शुरुआत भगवान् गणेश की वंदना से की गई । इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. साथ ही डांडिया के कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसी के साथ ही  बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिए और बच्चों की इस अनोखी प्रस्तुति ने मौजूद सभी  लोगो का का मन मोह लिया । , इस कार्यक्रम के दौरान  लगभग 500 लोग उपस्थित रहें. 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजको की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आयोजक कार्यकर्ता में प्रमुख रूप से श्री अमित भट्ट , श्री संजीव सिंह , श्री पुनीत उपाध्याय , श्री मनोज जायसवाल ,श्री अजय गिरी , श्री शिशिर श्री , श्री यशमति श्री , श्री आनन्द , श्री संजय, श्री सुधीर और अन्य कमेटी मेंबरों के  द्वारा किया गया |

Related Articles

Comments

Back to Top