जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी संपन्न*
जनपत की खबर Oct 07, 2022 at 08:35 PM , 670लखनऊ। आज *दिनांक 7 अक्टूबर 2022* को *पंडित अटल बिहारी बाजपेई अभिनव स्कूल मड़ियावँ* में *जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का *उद्घाटन* *मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ श्रीमती रिया केजरीवाल* द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के लिए अपने उद्बोधन में विज्ञान के रहस्यों के साथ जुड़कर वैज्ञानिक सोच विकसित करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जनपद लखनऊ के 8 विकास क्षेत्रों व नगर क्षेत्र स्तर पर क्विज प्रतियोगिता में चयनित 10-10 बच्चों ने जनपद स्तर पर अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया । मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल का अवलोकन किया और बच्चों से बात की ।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्राचार्य डायट लखनऊ अजय कुमार सिंह एवं बीएसए लखनऊ अरुण कुमार एवं उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रत्येक स्टाल पर भ्रमण करते हुए बच्चों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडल से संबंधित जानकारी प्राप्त की । इसी दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य समोद कुमार मिश्र (प्रवक्ता) एवं संचिता सिंह (प्रवक्ता) - राजकीय जुबली इंटर कालेज ने प्रत्येक प्रतिभागी बच्चों से उनके मॉडल पर चर्चा करते हुए उनके ज्ञान को परखा और उनका मूल्यांकन किया। अभिनव स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया। जनपद स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में आकाश गोस्वामी बेसिक विद्यालय कठवारा बख्शी का तालाब प्रथम स्थान,रीता रावत बेसिक विद्यालय बख्शी का तालाब द्वितीय स्थान औऱ शुभी शर्मा काकोरी तृतीय स्थान पर विजयी घोषित किए गए । प्राचार्य डायट व बीएसए लखनऊ द्वारा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्रॉफी विज्ञान किट, विज्ञान की पुस्तकें, प्रमाण पत्र एवं नगर धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। अन्य चयनित 7 बच्चों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र दिया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सुनील दत्त , खंड शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह (मुख्यालय), प्रीति शुक्ला (बीकेटी), पदम शेखर मौर्य (मलीहाबाद), प्रवेंद्र शुक्ला (नगर क्षेत्र), धर्मेंद्र कटियार (माल), प्रमोद पटेल (नगर), राममूर्ति (काकोरी), जिला समन्वयक (बालिका) विश्वजीत पांडे, एसआरजी, एआरपी, संबंधित विज्ञान शिक्षक एवं अभिनव विद्यालय की प्रधानाध्यापक शिखा चौधरी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चन्द्र तिवारी व संयोजन जिला समन्वयक प्रशिक्षण संतोष मिश्र द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान* के अन्तर्गत *जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद के टॉप 10 प्रतिभागी*
•आकाश गोस्वामी, बेसिक विद्यालय कठवारा, BKT प्रथम स्थान
•रीता यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय अस्ती, BKT, द्वितीय स्थान
•शुभ शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बंशी गढ़ी काकोरी, तृतीय स्थान
•राधा, उच्च प्राथमिक विद्यालय माम पुर लाला, BKT, चतुर्थ स्थान
•शिवम, उच्च प्राथमिक विद्यालय शीतल पुरवा, BKT, चतुर्थ स्थान
•प्रियांशु, बेसिक विद्यालय उतरावां, मोहन लाल गंज, चतुर्थ स्थान
•अभय, बेसिक विद्यालय हरदोईया, काकोरी, पंचम स्थान
•शाहीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय महिपत मऊ काकोरी, षष्ठम स्थान
•रोहिणी यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय कठिंगरा, काकोरी, सप्तम स्थान
•प्रवण अवस्थी, बेसिक विद्यालय गाजीपुर बस्तौली, नगर क्षेत्र, अष्टम स्थान































Comments