श्रावस्ती में हो रही मूसलाधार बारिश में राहत बचाव में लगा जिला प्रशासन
अन्य खबरे Oct 07, 2022 at 06:57 PM , 316बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगो को रेस्क्यू कर निकला जा रहा बाहर
श्रावस्ती।जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार वर्षा हो रही है तथा राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशाना से 1 मीटर से ज्यादा ऊपर चल रहा है जिस कारण नदी के किनारे के क्षेत्र मे काफी जल प्लावित हो गया है जिससे लगभग 90 गांव प्रभावित हो गए हैं। जहां शासन प्रशासन के आलाअधिकारी से लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील है।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थित का जायजा लिया जा रहा है।
राहत एवं बचाव कार्य के लिए 02 प्लाटून फ्लड पीएसी उपलब्ध है। जिसे राहत एवं बचाव कार्य के लिए थाना मल्हीपुर व थाना सोनवा क्षेत्र में डेढ़-डेढ़ सेक्शन फ्लड पीएसी तथा थाना कोतवाली क्षेत्र में एक प्लाटून लगाया गया है।
NDRF टीम को थाना मल्हीपुर के जमुनहा क्षेत्र में लगाया गया है। जिनके द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें शिफ्टवार पुलिस/प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 18 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं जिसमें शिफ्टवार 01-01 उप निरीक्षक व 02-02 आरक्षी नियुक्त किए गए हैं तथा जीवन रक्षक उपकरण (लॉर्ज ट्यूब, लाइफ लाइक जैकेट, सर्च लाइट, रस्सा का आदि) भी उपलब्ध कराए गए। यूपी 112 को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
थाना सोनवा क्षेत्र के ग्राम रमनगरा, मोहनपुर, नरायनपुर, ददौरा,रामगढी, लखाई गांव से रेस्क्यू की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें रेस्क्यू टीम(फ्लड पीएसी) तत्काल पहुंचकर लोगों का सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम बीरपुर, लौकिहा, सर्राबोझी, असरफनगर से रेस्क्यू की सूचना प्राप्त हुई थी जिसमें फ्लड पीएसी तत्काल पहुंचकर 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम शिवाजोत दाखिला बैरागीजोत से रेस्क्यू की सूचना प्राप्त हुई थी जहां पर फ्लड पीएसी मौके पर पहुंचकर लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
कंट्रोल रूम को जैसे-जैसे रेस्क्यू से संबंध में सूचना प्राप्त हो रही है, तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।



























Comments