मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत *सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने जारी किया बयान -*
हेडलाइंस Oct 02, 2022 at 07:56 PM , 287लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुलायम सिंह को कमरे से ICU में शिफ्ट किया गया है. डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह की सेहत पर नजर रख रहे हैं.
इधर अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली में मौजूद हैं.
नेता जी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं - समाजवादी पार्टी,
उनकी हालत स्थिर है वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है - समाजवादी पार्टी।
सपा नेता अखिलेश यादव गुरुग्राम मेदांता अस्पताल पहुंचे,
अखिलेश यादव के साथ उनके बेटे अर्जुन भी साथ में मौजूद,
शिवपाल यादव और अपर्णा यादव मेदांता में मौजूद,
मुलायम सिंह यादव को वेंटिलेटर पर शिफ़्ट किया गया है,
शाम 7.30 बजे मेदांता में डाक्टर नरेश त्रेहन हेल्थ बुलेटिन जारी करेंगें।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ट्वीट,
मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर किया ट्वीट,
अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ - ब्रजेश पाठक,
प्रभु श्री राम से शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना - ब्रजेश पाठक,
'स्वास्थ्य लाभ, दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं'।































Comments