आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया,
जनपत की खबर Jul 30, 2022 at 09:36 PM , 472*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आज दिनांक 30.07.2022 को पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया,* जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकगण एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान महोदय द्वारा त्योहारों मोहर्रम रक्षाबंधन को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर तथा शांति/सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ महोदय द्वारा मऊ नगर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुये शांति/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।































Comments