स्वतंत्रता दिवस समारोह-2022 के अवसर पर जनपद में निम्न प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
जनपत की खबर Jul 28, 2022 at 06:54 PM , 367लखनऊः 28 जुलाई 2022 अपर जिलाधिकारी (नगर-पूर्वी) लखनऊ श्री अमित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह-2022 के अवसर पर जनपद प्रशासन की ओर से निम्न प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी (नगर-पूर्वी) लखनऊ ने बताया कि 1.कार्यक्रम का नाम- मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास, कार्यक्रम का स्थल-फिजिकल एजूकेशन आफ क्रिश्चियन कालेज गोलागंज लखनऊ, दिनांक- 13 अगस्त 2022, समय-अपराहन 03.00 बजे। 2. बैण्ड वादन प्रतियोगिता- रिजर्व पुलिस लाईन लखनऊ दिनांक 14 अगस्त 2022 अपराहन 05.00 बजे। 3. कवि सम्मेलन/मुशायरा-सियोना रेजीडेंसी, चारबाग बस स्टेशन के पीछे लखनऊ दिनांक 14 अगस्त 2022 सांय 07.00 बजे। 4. मार्च पास्ट का शुभारम्भ-फिजिकल एजूकेशन आफ क्रिश्चियन कालेज, गोलागंज लखनऊ दिनांक 15 अगस्त 2022 अपराहन 03.00 बजे। 5. मार्च पास्ट की समाप्ति-शहीद स्मारक लखनऊ दिनांक 15 अगस्त 2022 अपराहन 04.00 बजे। 6. सर्वधर्म प्रार्थना सभा-गांधी भवन लखनऊ दिनांक 15 अगस्त 2022 सांय 05.00 से 06.30 बजे तक।































Comments