ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
अन्य खबरे Jul 26, 2022 at 07:56 PM , 446सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया
वर्तमान में हवा, पानी की तरह बिजली भी जीवन के लिए उपयोगी है
बिजली विभाग के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में ऐतिहासिक कमी की गई
निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो और लोगों को 24 घंटे बिजली मिले, इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करना होगा
-ए0के0 शर्मा
लखनऊ: 26 जुलाई, 2022
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऊर्जा विभाग द्वारा फिरोजाबाद जनपद के टूण्डला में आयोजित बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस (25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022) के अवसर पर ‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य’ पॉवर/2047 के रुप में आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने सोमवार को शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाये गये सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
श्री ए0के0 शर्मा ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस में आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिजली वर्तमान समय की सबसे आवश्यक चीजों में से एक है। हवा, पानी की तरह बिजली भी जीवन के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश के हर गांव व मजरों में बिजली पहंुचाने का संकल्प लिया था, जिस पर अभूतपूर्व कार्य हुआ और आज प्रदेश अंधेरे के बजाय उजाले पूर्ण है। सभी को निर्बाध आपूर्ति मिले इसके लिए बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी एवं जवाबदेही है।
ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इसबार सर्वाधिक बिजली का उत्पादन हुआ। पहले विद्युत उत्पादन यूनिट अपनी कार्यक्षमता का 66 फीसद काम करते थे लेकिन पिछले 3 महीने में वह 80 फीसद कार्यक्षमता के साथ काम कर रहे हैं। अखिलेश सरकार में बिजली की जितनी सर्वाधिक मांग थी, वह इस समय प्रदेश की न्यूनतम मांग है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में कमी की गई है जो कि ऐतिहासिक है। इसका लाभ हर क्षेत्र एवं श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिल रहा है। एकमुश्त समाधान योजना से ऐतिहासिक ब्याज रहित बिजली का बिल जमा करके उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।
श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो और 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए उपभोक्ताओं को भी अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करना होगा। साथ ही बिजली बचत के भी प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी बरसात के बावजूद भी यहां उपस्थित सभी गणमान्य जनों का आभार प्रकट करता हूं। इसके पश्चात उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी गणों के साथ वार्ता की एवं जनपद की राजनैतिक एवं विकास के कार्यों से अवगत हुए।



























Comments