मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने सम्बन्धित अधिकारी को दिया निर्देश
जनपत की खबर Jul 16, 2022 at 02:00 PM , 318लखनऊ 16 जुलाई 2022 मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि वृक्षारोपण जन-आन्दोलन, 2022 के अन्तर्गत संचालित लोक कल्याणकारी कार्यक्रम, जो शक्ति वन, युवा वन, बाल वन एवं खाद्य दन की अवधारणा नगरीय क्षेत्र में रहने वाले जन-मानस हेतु सामुदायिक परिसम्पत्ति के निर्माण की परिकल्पना है। इस परिकल्पना को साकार करने हेतु आवश्यक है कि वर्षा ऋतु के अभाव में रोपित पौधों की जीवितता एवं पीथों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हेतु सिंचाई व अनुरक्षण कार्यों का नियमित स्वयं अनुश्रवण किया जाये।
उन्होंने कहा कि प्रभागीय वनाधिकारी, अवध वन प्रभाग, लखनऊ को ल०वि०प्रा० व नगर निगम से पार्कों की सूची प्राप्त कर कहाँ-कहाँ कितने पौधारोपण किये जाने हैं, के सम्बन्ध में निर्देश पूर्व में ही दिये जा चुके हैं, जिसके लिए पौधों की व्यवस्था प्रभागीय वनाधिकारी, अवध वन प्रभाग, लखनऊ द्वारा किया जायेगा। तथा वर्षा ऋतु के अभाव में पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने हेतु उपरोक्त का अनुपालन करते हुए साप्ताहिक अनुपालन आख्या मुख्य वन संरक्षक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ व अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि लखनऊ महानगर में नगर निगम सीमान्तर्गत विगत दो-तीन वर्षों में सम्मिलित ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है। नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों में विलम्ब को दृष्टिगत रखते हुए इन ग्रामों/मोहल्लों में मूलभूत सुविधाएं यया पेयजल, सीवर, नाली-नाला, जल निकासी एवं आवागमन हेतु सड़क निर्माण आदि कार्यों को अमृत योजना- 2 से आच्छादित कर विकास कार्यों को गति प्रदान की जाये।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सीमान्तर्गत सम्मिलित ऐसे ग्रामों/मुहल्लों का सर्वे कराकर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव अमृत-2 योजना के अन्तर्गत शासन को प्रेषित किया जाए ।































Comments