प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से 296 किलोमीटर एक्सप्रेस वे का लोकार्पण
जनपत की खबर Jul 16, 2022 at 01:30 PM , 306लखनऊ। बुन्देलखण्ड की धरती पर प्रधानमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से स्वागत अभिनन्दन किया। प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से 296 किलोमीटर एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश और बुन्देलखण्ड की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देगा। बता दें फरवरी 2020 में इस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी ने चित्रकूट से किया था,कोरोना महामारी के बावजूद 28 महीने के रिकॉर्ड समय मे पूरा किया गया। बुन्देलखण्ड को 2014 के बाद विकास की सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हुई, दशकों से यहां का आमजनमानस प्रतीक्षा करता था। आज़ादी के अमृतवर्ष में बुन्देलखण्ड प्यास की समस्या दूर हो रही है,अतिरिक्त सिंचाई की कार्ययोजना पूरी हो रही है।बुंदेलखंड के हर घर मे नल योजना प्रधानमंत्री के मंशा को जल्दी पूरी होने जा रही है।बुन्देलखण्ड को दिल्ली से जोड़ने की इस कड़ी में मात्र 6 घण्टे की दूरी रह जायेगी इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज हमारे देश मे मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट लेने की कल्चर लाने की भरसक कोशिश हो रही है,रेवड़ी कल्चर वाले आप के लिए कभी एक्सप्रेस वे नही बनवाएंगे, रेवड़ी कल्चर वाले ये सोचते हैं कि वो आपको खरीद लेंगे,रेवड़ी कल्चर वालो को हमको हटाना है,हम गरीबो के लिए काम कर रहे हैं,गरीबो के लिए पक्के घर बना रहे हैं,गरीबो किसानों के जीवन को आसान बना रहे हैं,नौजवानों के भविष्य कभी अंधेरे में न रहना पड़े,इसके लिए हम खुद को खपा दे रहे हैं…डबल इंजन की सरकार मुफ्त की रेवड़ी बांटने का कल्चर नही देती है।































Comments