संसद भवन परिसर में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का शुभारंभ

जनपत की खबर , 378

लखनऊ।
संसद भवन परिसर में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का शुभारंभ माननीय लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने बैठक में भाग लिया I सम्मेलन में पीठासीन अधिकारियों ने सभी दलों से माननीय राष्ट्रपति जी और माननीय राज्यपाल जी के अभिभाषण के दौरान व्यवधान उत्पन्न नहीं करने के लिए आग्रह किया। विधान मंडलों की घटती बैठकों पर भी चिंता जताई । 
अगले माह कनाडा में आयोजित होने जा रहे 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। उस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण संरक्षण में विधान मंडलों की भूमिका, विधान मंडलों को जनता के अधिक नजदीक ले जाने तथा विधानमंडलों में महिलाओं की सहभागिता जैसे विषयों पर संवाद होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top