सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा : ब्रजेश पाठक

जनपत की खबर , 313

उपमुख्यमंत्री ने विधान सभा क्षेत्र कैंट के विभिन्न स्थानीय प्राधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की

कैंट क्षेत्र के विभिन्न जोन से आए स्थानीय प्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया

बरसात के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में जलभराव की समस्या बिल्कुल ना रहे इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश
सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए कहीं भी कूड़ा नहीं मिलना चाहिए, कूड़ा उठाने का कार्य नियमित हो
-श्री ब्रजेश पाठक
लखनऊ: 15 जुलाई, 2022


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने आज विधान भवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विधान सभा क्षेत्र कैंट लखनऊ के विभिन्न स्थानीय प्राधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कैंट क्षेत्र के विभिन्न जोन से आए स्थानीय प्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।
प्राधिकारियों ने अपने अपने जोन में सीवर कार्यों में धीमी गति, जलभराव एवं ड्रेनेज की समस्या, पेयजल की समस्या, विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्यों हेतु सड़कों की खुदाई के उपरांत समुचित सुधार और रखरखाव का कार्य न किए जाने की समस्यायों को उठाया। कुछ पार्षदों ने समस्या उठाया कि कूड़े का नियमित निस्तारण नहीं किया जा रहा है। नालों की सफाई की समस्या को उठाया गया, जिसके कारण जलभराव की समस्या होती है। पार्कों की लाइट एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में भी समस्या को स्थानीय प्राधिकारियों ने उठाया।
 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी वर्षा को देखते हुए क्षेत्र में जलभराव की समस्या बिल्कुल ना रहे। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। खुले हुए मेनहोल को बंद करा दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि खुदी सड़कों के मरम्मत का कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए कहीं भी कूड़ा नहीं मिलना चाहिए। कूड़ा उठाने का कार्य नियमित हो। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम को देखते हुए दो दिन में समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
बैठक में विधानसभा कैण्ट क्षेत्र के पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top