आयकर विभाग का दावा: 300 करोड़ की कर चोरी के साथ ही डोलो-650 बनाने वाली कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को दिये एक हजार करोड़ के गिफ्ट
जनपत की खबर Jul 15, 2022 at 02:07 PM , 302लखनऊ।
*आयकर विभाग का दावा: 300 करोड़ की कर चोरी के साथ ही डोलो-650 बनाने वाली कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को दिये एक हजार करोड़ के गिफ्ट*
♟️आयकर विभाग ने डोलो बनाने वाली कंपनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
♟️केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने डोलो-650 (Dolo-650) बनाने वाली कंपनी के खिलाफ अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के बदले डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों को लगभग 1,000 करोड़ रुपये का 'फ्री गिफ्ट' देने का आरोप लगाया है.
♟️सूत्रों के मुताबिक कोरोना काल में माइक्रो लैब्स ने 35 करोड़ डोलो गोली की बिक्री की थी जिससे 400 अरब रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ थी.
♟️आयकर विभाग ने छह जुलाई को बेंगलुरु स्थित माइक्रो लैब्स लिमिटेड के 9 राज्यों में 36 परिसरों पर छापेमारी के बाद यह दावा किया है.
♟️इस कंपनी द्वारा 300 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का अनुमान है.
♟️विभाग के मुताबिक दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के रूप में दोष साबित करने वाले पर्याप्त सबूत मिले हैं और उन्हें जब्त कर लिया गया है.
♟️तलाशी अभियान के दौरान 1.20 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और 1.40 करोड़ रुपए से अधिक के बेहिसाब सोने और हीरे के आभूषण भी जब्त किए गए हैं.
♟️इस मामले में आगे की जांच भी जारी है.































Comments