अयोध्या मनरेगा मजदूर कल्याण मिशन अयोध्या इकाई के पदाधिकारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर के तिकोनिया पार्क में किया धरना प्रदर्शन

अन्य खबरे , 332

अयोध्या ।
अयोध्या मनरेगा मजदूर कल्याण मिशन अयोध्या इकाई के पदाधिकारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर के तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया । सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम अपनी 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी दिया । मनरेगा मजदूर कल्याण मिशन के प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि हमारी 8 प्रमुख मांगे हैं जिसमें ग्राम सभा ताहिर पुर बरौली में लेखपाल की मिलीभगत से दबंगों द्वारा जमीन कब्जा का निर्माण कराया जा रहा है उसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए। लेखपाल द्वारा लगाए गए फर्जी रिपोर्टों को रोका जाए, मनरेगा मजदूरों को नियमित कर उनको 10000 मानदेय दिया गया, अस्पतालों में मनरेगा मजदूरों का इलाज निशुल्क किया जाए, मनरेगा मजदूरों के लिए बीएड बीटीसी आईटीआई एवं एमबीबीएस कराने के लिए अलग से निशुल्क सीट की व्यवस्था की जाए, भ्रष्टाचार में लिप्त श्रम विभाग में 3 वर्ष से अधिक कार्य कर रहे अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, पैसेंजर ट्रेनों को पुनः चलाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशर्फीलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, जिला सचिव राजाराम यादव,दीप नारायण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Comments

Back to Top