29 सितंबर को, शनि बदल रहा चाल , जानें कैसा रहेगा आप का हाल ?

हेडलाइंस , 839

- मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि बदलता है या वक्री अथवा मार्गी होता है, उदय या अस्त होता है या नीचस्थ से उच्च स्थिति में आता है तो देशों , व्यक्तियों एवं प्रकृति पर उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है।

29 सितंबर को शनि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहा है।.मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है. शनि के मार्गी होने से मकर राशि वालों को काफी राहत मिलेगी. जन्म कुंडली में यदि शनि शुभ स्थिति हैं तो   शनि   अच्छे फल प्रदान करेंगे. शनि 27दिसम्बर 2020 को अस्त भी हो जाएंगे

शनि रुष्ट होते है तो व्यक्ति को एक वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता है.प्रत्येक व्यक्ति के लिये शनि समान नहीं हो सकते है. शनि की प्रकृ्ति व शनि के प्रभाव से मिलने वाले फल जन्म कुण्डली के ग्रह-योग व महादशा- अन्तर्दशा पर काफी हद तक निर्भर करते है. कुण्डली में शनि निर्बल अवस्था में हो या अपनी पाप स्थिति के कारण अपने पूर्ण फल देने में असमर्थ हों, उन्हें शनिवार संबंधि उपायों को करने का प्रयास करना चाहिए.  

कैसे रहेंगे शनि आपकी चंद्र राशि अनुसार ?

मेष

नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मान - सम्मान में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में भी कमीं आ सकती है।भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा।अपने प्रतिस्पर्धियों, प्रतिद्वंदियों, विपक्षी विरोधियों पर भी हावि रह सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिये समय शानदार कहा जा सकता है

वृषभ

छोटी मोटी यात्राएं  हो सकती है। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो प्रयासरत रहें इस समय वह निकल सकता है। कार्यस्थल पर आपको अनुकूलपरिणाम मिल सकते हैं। शनि आपके जीवन में बहार लेकर आ सकते हैं। आप इस समय किसी के प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

मिथुन

परिवार में भी मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा।लाइफ पार्टनर की किसी उपलब्धि कोलेकर आप गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। यह समय पिछले समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से निजात पाने का भी है।

कर्क

शनि सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसकी वजह से इनके सगाई या विवाह आदि के कार्य हो सकते हैं। भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।प्रतिस्पर्धियों की ओर से आपको जो चुनौतियां मिल रही थी, उनमें कमी आने की उम्मीद हैं। छोटी मोटी यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं।

सिंह

खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन इन्हें अपने शत्रु पक्ष से छुटकारा होगा। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है। रिश्तों में एक नईमहक आयेगी। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। लाभ प्राप्ति के नये साधन भी आप इस समयतलाश सकते हैं।

कन्या

लाभ में कुछ कमीं आ सकती है। लेकिन संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक संसाधनों का पूरा सुख आपको मिल सकता है। इस समयआप अपने विरोधियों को करारा जवाब देने में सक्षम रहेंगें। नौकरी व व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये भी कार्योन्नति के आसार हैं। स्वयं कास्वास्थ्य भी बेहतर बने रहने के आसार हैं।

तुला

सुखों में भी वृद्धि हो सकती है। कोई रोग परेशान कर सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन देखा जा सकता है।तरक्की के रास्ते खुलने के आसार बनेंगें। कठिन परिश्रम का फल आपको मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। अनावश्यक खर्चोंसे बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक

पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे भाई बहनों और मित्रों के साथ संबंध मधुर होंगे। पैतृक संपत्ति से मिलने लाभ में किसी तरह के विलंबका सामना करना पड़ा है तो शनि आपके इंतजार को खत्म कर सकते हैं। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग शनि बना रहे हैं। यात्राएं भीआपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं।

धनु

धन संबंधी परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही इनका परिवार के साथ सामंजस्य भी काफी अच्छा रहेगा। ससुराल पक

Related Articles

Comments

Back to Top