भरोसा ‘कथनी’ से नहीं; ‘करनी’ से पैदा होता है : अखिलेश
जनपत की खबर Jun 22, 2022 at 12:37 AM , 271लखनऊ।
*अखिलेश यादव का ट्वीट*
‘अग्निवीरों’ को भविष्य में अपनी कंपनियों व कार्यालयों में नौकरी देने का जो भावी वादा बड़े-बड़े लोग कर रहे हैं, उनके ‘उस वादे’ पर युवा भरोसा कर सकें, इसके लिए हम ऐसा वादा करनेवालों का सहयोग करना चाहते हैं और उन्हें आज के सेवानिवृत्त सैनिकों की सूची तत्काल भेज रहे हैं। वो उन सेवानिवृत्त सैनिकों को तुरंत अपनी कंपनियों व कार्यालयों में नौकरी देकर अपने वादे की सत्यता और गंभीरता अभी साबित करें, जिससे भावी अग्निवीर उन पर 4 साल बाद का भरोसा कर सकें।
भरोसा ‘कथनी’ से नहीं; ‘करनी’ से पैदा होता है!































Comments