*मुख्यालय पूर्वी फ्रंटियर, भा0ति0सी0पुलिस द्वारा 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का आयोजन*
जनपत की खबर Jun 21, 2022 at 04:36 PM , 472लखनऊ।
मुख्यालय पूर्वी फ्रंटियर, भा0ति0सी0पुलिस द्वारा आकांक्षा परिसर, जानकीपुरम्, लखनऊ में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, उनके परिवारजनों के लिए दिनांक 21.06.2022 को 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में के0लो0नि0विभाग तथा वन एवं पर्यावरण विभाग के पदाधिकारियों को भी योगाभ्यास करवाया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘‘मानवता के लिए योग’’ (Yoga for Humanity) रखा गया है। इस योग दिवस की थीम को कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए चुना गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय एवं भा0ति0सी0पुलिस के प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा विभिन्न मुद्राओं में योग का अभ्यास करवाया गया तथा योग से लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।































Comments