महिला मंडल रश्मिखंड के तत्वावधान में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण पार्षद विनोद मौर्य के द्वारा कराया गया।

हेडलाइंस , 501

लखनऊ।
महिला मंडल रश्मिखंड के तत्वावधान में निम्नवर्गीय बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण पार्षद माननीय विनोद मौर्य  के कर कमलों द्वारा कराया गया। 
सामग्री प्राप्त कर बच्चे अत्यंत प्रफुल्लित हुए तथा अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा उन सभी बच्चों को जीवन में उन्नति करें ऐसा आशीर्वाद दिया गया। 
कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित, महामंत्री यामिनी द्विवेदी, मंत्री श्रीमती आभा शुक्ला, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम दुबे,कोषाध्यक्ष प्रभा यादव, सदस्य सुमन मिश्रा,अनीता शुक्ला, शोभा मिश्रा,पूजा शर्मा, प्रीतिका दुबे, चेतना मिश्रा,सुनयना सिंह,कुसुम तिवारी आदि समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top