सपा नेता और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने किया गिरफ्तार
हेडलाइंस Jun 10, 2022 at 06:41 AM , 407एटा ।
*उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
*एटा एसएसपी उदयशंकर सिंह ने की पूर्व सपा विधायक की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी की पुष्टि,*
*सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को आगरा से पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
*उनके निजी अधिवक्तता आकाश यादव उपेंद्र कुमार ने थाने में बंद पूर्व विधायक से मिले तो उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब है उन्हें हॉस्पीटल में एडमिट करने की आवश्यकता है पर पुलिस ने उनकी एक नही सुनी,पूर्व विधायक ने अपने स्वास्थ्य को लेकर इलाज की माँग की है,*
*जनपद एटा के अलीगंज विधानसभा से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव सपा से 3 बार विधायक रह चुके है,*
*पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और SCST एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट में चल रहे थे फरार, इनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष जुगेन्द्र सिंह यादव अभी भी गैंगस्टर एक्ट में चल रहे है फरार,*
*पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली देहात में किया बंद।*






_page-0001.jpg)




















Comments