आयकर विभाग, लखनऊ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मल्हार’ का आयोजन

जनपत की खबर , 615

लखनऊ।

आयकर विभाग, लखनऊ द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत मनाए जा रहे “आइकॉनिक सप्ताह” के तहत एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मल्हार’ का आयोजन दिनांक: 08.06.2022 को “त्रिकुटा सभागार”, प्रत्यक्ष कर भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने के साथ-साथ “स्वच्छ भारत” “हरित भारत” एवं “स्वस्थ भारत” का संदेश दिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त श्री हरिन्दर बीर सिंह गिल ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में सम्मिलित अधिकारियों, कर्मचारियों, सी.ए/ बार एसोसिएशन का धन्यवाद ज्ञापन किया।  इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया  ।

मुख्य अतिथि ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वच्छ भारत” “स्वस्थ भारत” अभियान को देश के प्रत्येक नागरिक को स्वयं के अमल में लाना चाहिए।  

“आइकॉनिक सप्ताह” के क्रम को आगे बढ़ाते हुए दिनांक: 09.06.2022 को प्रात: 06:30 पर एक विशाल साइक्लोथॉन का आयोजन “स्वच्छ भारत” एवं “स्वस्थ भारत” के जनजागरण हेतु किया गया। साइक्लोथॉन का नेतृत्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त श्री हरिन्दर बीर सिंह गिल द्वारा किया गया ।  साइक्लोथॉन प्रत्यक्ष कर भवन, 57-रामतीर्थ मार्ग, लखनऊ से आरंभ होकर शहीद स्मृति पार्क लखनऊ विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुँचा, जहाँ शहीदों को नमन करने के पश्चात पुन: प्रत्यक्ष कर भवन वापसी हुई ।

“आइकॉनिक सप्ताह” की अगली श्रृंखला में “हरित भारत” अभियान के तहत “वृक्षारोपण” का आयोजन दिनांक: 10.06.2022 को प्रात: 08:30 बजे मान्यवर श्री कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल में किया जाएगा । इस वृक्षारोपण अभियान का मुख्य संदेश जन-जन तक इस अभियान को पहुँचाना है कि पर्यावरण को बचाना है ।

      प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त श्री हरिन्दर बीर सिंह गिल जी ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित अंतराल पर होते रहेंगे, जो कि जन-जागरण अभियान को बाल प्रदान करेंगे ।

Related Articles

Comments

Back to Top