"बात का बतंगड़” नाटक का हुआ मंचन
जनपत की खबर Jun 09, 2022 at 09:29 PM , 611लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश संगींत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश और पर्यंटन निर्देशालय के तत्वावधान में गुरुवार 9 जून को संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के प्रोडक्शन ग्रांट के अंतर्गत लखनऊ कम्युनिकेशन सोसाइटी की ओर से हास्य नाटक “बात का बतंगड़’’ का मंचन तमाल बोस के निर्देशन में संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चौक सर्राफा के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र जैन और विशिष्ट अतिथि थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर असोसिएशन के अध्यक्ष राहुल गुप्ता रहे।
कथानक के अनुसार मकान मालिक पोखरमल केवल शादी शुदा लोगों को ही अपना मकान किराए पर देता है। स्थितियां तब हास्यास्पद हो जाती है जब विवाहित होने का ढोंग रच कर जरूरतमंद व्यक्ति मकान किराए पर हासिल कर लेता है। दरअसल मकान मालिक को डर होता है कि कहीं उसकी भोली भाली बेटी को कोई कुंवारा बहला फुसला कर भगा न ले जाए। उसके बाद कहीं उसका मकान भी उसके हाथ से न निकल जाए। सत्य के उद्घाटन के साथ नाटक का सुखद अंत हो जाता है। मंच पर परेशान सिंह की राकेश गुप्ता, कुंवारा प्रसाद की ऋषभ पाण्डेय, रंजना की अनामिका सिंह, बजरंगी लाल की प्रदुम्न कुमार, पोखरमल की तरुण बाजपेई, माया देवी की अर्पिता सिंह, लटकन प्रसाद की शिवा राव, हप्पू प्रसाद की मनोज पाण्डेय, मिस लिली की श्वेता सिंह, शिव शंकर नाथ शर्मा की सैनिक कुमार, अजय की सनी मौर्या ने प्रभावी रूप में भूमिका निभायी। मंच परे संगीत परिकल्पना अनुष्का सिंह, मुख सज्जा अर्पिता अनामिका ऋषभ, वस्त्र सज्जा अर्पिता, अनामिका, आकृति, मंच निर्माण मेराज आलम, अंशुमान, राकेश गुप्ता, प्रस्तुति नियंत्रक नीशू त्यागी और प्रेक्षागृह व्यवस्था दबीर सिद्धिकी ने संभाली जबकि मंच संचालन आमिर मुख्तार और सुषमा ने किया। समारोह के अंतिम दिन 13 जून को “दी एक्सीडेंटल डेथ ऑफ एन अनार्किस्ट” का मचंन किया जाएगा। मंचन के दौरान नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा निशू त्यागी और थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर असोसिएशन सचिव दबीर सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद रहे।































Comments