13 जून, 2022 को आई.टी.आई. लखनऊ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला का होगा आयोजन

जनपत की खबर , 434

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला के अन्तर्गत लखनऊ में 17 से अधिक
 कम्पनियां 02 हजार से अधिक पदों पर युवाओं का करेंगी चयन

कुछ कम्पनियां अप्रेंटिस के साथ-साथ रोजगार देने के लिए युवाओं का चयन करेगी 
लखनऊ: 09 जून, 2022
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला के अन्तर्गत 13 जून, 2022 को जनपद लखनऊ के आई.टी.आई. में शिशिक्षु मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रेनिंग काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खाँ ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला के अन्तर्गत सिर्फ आई.टी.आई. अलीगंज में ही 17 से अधिक कम्पनियां आ रही है। ये कम्पनियां 02 हजार से अधिक पदों पर अप्रेटिंस के लिए युवाओं का चयन करेंगी। कुछ कम्पनियां अप्रेंटिस के साथ-साथ रोजगार देने के लिए युवाओं का चयन करेगी। 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिशिक्षु मेला में शामिल होने के लिए बायोडाटा की 02 प्रतियां जिसमें फोटो लगी हो, के साथ आई.टी.आई. परिसर अलीगंज, लखनऊ में आना होगा। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के शिशिक्षु/प्लेसमेंट अनुभाग के मोबाइल नं0- 6307950349 एवं टेलीफोन नं0- 0522-7118462 पर कॉल की जा सकती है। 

Related Articles

Comments

Back to Top