कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नियमित रुप से जांच कराएं :नायडू

हेडलाइंस , 584

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदस्यों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इसकी नियमित रुप से जांच कराने , पौष्टिक आहार लेने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए दादी मां के नुश्खे की मदद लेने की अपील की।

नायडू ने सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद कहा कि वह सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिन्तित हैं और इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य , गृह और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि संसद भवन परिसर में कोरोना से संबंधित आरटी पीसीआर जांच नियमित रुप से हो रही है । इसके साथ ही ऑक्सीजन स्तर की जांच की सुविधा भी यहां उपलब्ध है ।

नायडू ने कहा कि कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क बहुत जरुरी है। नेताओं को घर आने वाले लोगों से मास्क पहनकर एक निश्चित दूरी से बात करनी चाहिये । संक्रमण से बचने के लिए समय समय पर हाथ धोते रहना चाहिये। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए पौष्टिक भोजन के साथ ही दादी मां के नुश्खे भी अपनायें । इसके साथ ही कसरत या याेग भी किया जा सकता है ।

Related Articles

Comments

Back to Top