शहर में बड़े ही धूमधाम से जेठ माह के चौथे बड़े मंगल पर हुआ भंडारे का आयोजन

जनपत की खबर , 1757

लखनऊ। जेठ माह के चौथे बड़े मंगल पर शहर और ग्रामीण अंचलों विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जगह जगह स्टॉल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की गई। सभी जगह हनुमानजी की पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसाद का भोग लगाया गया। फिर शुरू हुआ भंडारा अनवरत रूप से शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं नें प्रशाद ग्रहण किया।  उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आज जेष्ठ माह के विशेष दिवस मंगलवार को लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज को भोग लगाया एवं उपस्थिति भक्तजनों को प्रसाद  वितरण कर लोक मंगल की प्रार्थना की। वहीं प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को आज हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में तथा दारुलसफा, विधायक निवास स्थित बजरंगबली मंदिर में जाकर दर्शन एवं पूजन किया तथा इस दौरान प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।साथ ही सभी के कल्याण की कामना की। ए0के0शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तजनों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और दारुलशफा स्थित श्री हनुमान मंदिर में हो रहे अखंड श्री राम नाम संकीर्तन में भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ श्री राम नाम धुन का गायन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यों के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा, प्रेम, हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे समाज में शांति आती है और इससे देश व प्रदेश  तरक्की करता है। उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इसी कड़ी में आज ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को व्यवसायी श्री रूद्रदेव जी के प्रतिष्ठान नीलकंठ डिस्ट्रीव्यूटर पर विशाल भंडारे एवं शरबत वितरण का आयोजन किया गया। जो कि देर रात्रि तक चला। भंडारे में सवर्ण महासभा के प्रदेश महासचिव श्री प्रीतम मिश्र, संगठन महासचिव  श्री संतोष सिंह , उपाध्यक्ष  श्री प्रदीप अग्निहोत्री  व रश्मिखंड महिला मंडल की, महामंत्री यामिनी द्विवेदी, मंत्री श्रीमती आभा शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रभा यादव, सदस्य शोभा मिश्रा, दीप्ति अग्निहोत्री,पूजा शर्मा, सरिता,विमलेश सिंह, सन्तोष सिंह आदि समस्त भक्त जनों के साथ मोहल्ला वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुनि प्रभु बचन हरसि हनुमाना! सरनागत बच्छल भगवाना!!
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के उपलक्ष्य में सेक्टर. एल, आशियाना नियर खजाना मार्केट चौराहा अग्रवाल एग्जॉटिका के पास पूर्व नगर अध्यक्ष भा.ज.पा. लखनऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय रक्षा व्यापार संघ महेश प्रताप नें भी अपने आवास पर सुबह 11:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया इस आयोजन में मोहल्ले के लोगों के साथ शहर के कई समाजसेवी व अन्य लोग प्रसाद बांटने में लगे थे.. ये कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। आयोजकों में निर्मला सिंह, किरन, आर्दश, अतुल, वैष्णवी, बादल, सूरज, दिनेश प्रताप, ऋषभ सिंह, महेश प्रताप सिंह, अतुल सिंह, दिव्यांश, अविनाश, शोम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top