अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल जी ने किया सचिवालय दर्पण का विमोचन
अन्य खबरे Jun 07, 2022 at 09:08 PM , 929राज्य कर की संयुक्त सचिव श्रीमती नीरजा कुरील स्कल्पर की वरिष्ठ संरक्षक मनोनीत
लखनऊ/ सचिवालय : जून। सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति (स्कल्पर) उत्तर प्रदेश की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पत्रिका सचिवालय दर्पण त्रैमासिकी का विमोचन सूचना, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल जी के कर-कमलों द्वारा लोक भवन स्थित कार्यालय में किया गया।
इस अवसर पर स्कल्पर के संस्थापक अध्यक्ष/सचिवालय दर्पण के संपादक एवं साहित्य गौरव व विद्यावाचस्पति सारस्वत मानद उपाधि से विभूषित डॉ.अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, स्कल्पर के कोषाध्यक्ष/अनुसचिव हथकरघा सत्येंद्र प्रताप सिंह, सांस्कृतिक सचिव डॉ चांदनी बाला, साहित्य सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर, सदस्य अमरनाथ गुप्ता, मयंक मणि मिश्र, विभा राजन, गरिमामयी विमोचन कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव राज्य कर श्रीमती नीरजा कुरील को स्कल्पर का वरिष्ठ संरक्षक मनोनीत किया गया।






_page-0001.jpg)




















Comments