ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर ’सम्भव’ पोर्टल के तहत आज डिस्कॉम स्तर पर की गई जनसुनवाई
जनपत की खबर Jun 07, 2022 at 09:02 PM , 414सभी डिस्कॉम के एमडी स्तर पर की गयी जनसुनवाई में 10 शिकायतें निस्तारित
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली व लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
आईसीटी आधारित ’सम्भव’ की व्यवस्था से उपभोक्ताओं को दुबारा शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी
-श्री ए0के0 शर्मा
लखनऊ: 07 जून, 2022
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए.के.शर्मा के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए आईसीटी आधारित ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) पोर्टल की व्यवस्था के तहत आज सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक स्तर पर जनसुनवाई की गयी। इसमें कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है और 26 शिकायतें लंबित है, जिनके निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
ऊर्जा मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने कहा कि आईसीटी आधारित ’सम्भव’ के तहत ऐसी व्यवस्था की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओ का जड़ से निस्तारण हो सकेगा। इससे अब उपभोक्ताओं को उसी शिकायत को दुबारा करने की जरूरत नहीं पडे़गी। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक समस्या का गहन विश्लेषण कर समाधान किया जाएगा, जिससे कि भविष्य में ऐसी समस्या दुबारा सामने ना आए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला, सर्किल और डिस्कॉम स्तर पर जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो पाएगा। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए माह के तीसरे बुधवार को स्वयं ऊर्जा मंत्री द्वारा सुनवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया है कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर हीलाहवाली व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें दोषी पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।































Comments